हेल्थ वेबिनार को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी, हमारा प्रयास है कि गांव-गांव तक पहुंचे बेहतर हेल्थ फैसेलिटी

नई दिल्ली, फरवरी 26। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक हेल्थ वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय पर समान रूप से ध्यान केंद्रित किया है, ताकि हमारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी और मजबूत बनाया जा सके। पीएम मोदी ने कहा कि बजट 2022 में हेल्थ सेक्टर के अंदर तीन कारकों पर अधिक ध्यान दिया गया है, जिसमें आधुनिक बुनियादी ढांचा और मानव संसाधन विस्तार शामिल हैं। इसके अलावा रिसर्च को प्रोत्साहित करना और आधुनिक और भविष्य की तकनीक को अपनाना।

narendra modi

हमारा प्रयास है कि गांव-गांव तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत सरकार ने कोरोना काल में 'वन अर्थ वन हेल्थ' स्प्रिट की तर्ज पर हमारा फोकस 'वन इंडिया वन हेल्थ' को लेकर समान व्यवस्थाएं स्थापित की हैं। उन्होंने कहा कि हम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के लिए काम कर रहे हैं जो केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं हो। हमारा प्रयास है कि गंभीर स्वास्थ्य सेवाएं जिला, ब्लॉक और गांवों के स्तर पर भी उपलब्ध हों।

'दुनिया ने भारत के टीकाकरण अभियान की ताकत को माना'

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान को लेकर हर हेल्थ वर्कर को और इस अभियान का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति को बधाई दी। पीएम ने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान कोरोना काल में पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण बना है। साथ ही कोविन जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी दुनिया ने हमारी डिजिटल तकनीक की ताकत को जाना है।

'आयुष्मान भारत मिशन से लोगों को आसानी से मिल रहा इलाज'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान चिकित्सा मानव संसाधनों को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि देश में जैसे-जैसे हेल्थ सर्विस की मांग बढ़ रही है, वैसे-वैसे हम स्किल्ड हेल्थ प्रोफेशनल्स तैयार करने का भी प्रयास कर रहे हैं। इसलिए बजट में हेल्थ एजुकेशन और हेल्थ केयर से जुड़े ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के लिए पिछले साल की तुलना में बड़ी वृद्धि की गई है। पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उपभोक्ता और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के बीच एक आसान इंटरफेस प्रदान करता है। इससे देश में उपचार पाना और देना दोनों बहुत आसान हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+