VivaTech के इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होगा मुख्य भाषण, मार्क जुकरबर्ग समेत ये बड़ी हस्तियां होंगी

नई दिल्ली, जून 15। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (16 जून) को VivaTech 2021 के कार्यक्रम में मुख्य भाषण देंगे। आपको बता दें कि ये वीवाटेक का पांचवां संस्करण होगा। पीएम मोदी का इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाषण होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी गई है। पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ और विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री और सांसद शामिल होंगे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी शामिल होंगे। साथ ही एपल के सीईओ टिम कुक, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन ब्रैड स्मिथ और अन्य कॉर्पोरेट जगत की हस्तियां भी इस इवेंट में शामिल होंगी। ये कार्यक्रम वर्चुअल रूप से आयोजित किया जाएगा।

Narendra Modi

2016 से ही हर आयोजित होता आ रहा है ये इवेंट

आपको बता दें कि VivaTech यूरोप में सबसे बड़े डिजिटल स्टार्टअप में से एक है। 2016 से हर साल ये कार्यक्रम पेरिस में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से एक प्रमुख विज्ञापन और विपणन समूह पब्लिसिस ग्रुप और एक प्रमुख फ्रांसीसी मीडिया समूह लेस इकोस द्वारा आयोजित किया जाता है। इस साल ये इवेंट 16 जून से शुरू होकर 19 जून तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों को एक साथ लाने का होता है। इस इवेंट में प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल इस इवेंट में दुनिया के कुछ प्रतिभाशाली उद्यमियों, अधिकारियों और निवेशकों के साथ-साथ 124,000 से अधिक दर्शकों को आकर्षित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+