सिर्फ 16 मिनट में पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन खत्म, सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से देश को संबोधित किया। लॉकडाउन के ऐलान के बाद पीएम मोदी लगातार देशवासियों को अलग-अलग मौके पर संबोधित करते रहे हैं और इस दौरान अहम योजना, पैकेज का ऐलान करते रहे हैं। लेकिन आज पीएम मोदी का संबोधन मुश्किल से 16 मिनट तक चला और इस दौरान पीएम ने सिर्फ एक अहम ऐलान मुफ्त अनाज के वितरण को लेकर किया। जिस तरह से महज 16 मिनट तक ही पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया, उसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Recommended Video

मीम की बाढ़
सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री के इतने छोटे संबोधन को लेकर अलग-अलग मीम साझा कर रहे हैं और कह रहे हैं आखिर कैसे इतनी जल्दी राष्ट्र के नाम संबोधन खत्म हो सकता है। एक यूजर ने लिखा है, समझ नहीं आया पर अच्छा लगा। जबकि एक यूजर ने लिखा कि जब आपने पूरे लॉकडाउन में एक भी किताब को छुआ ना हो तो ये होता है। कुछ यूजर्स ने इस बात पर मीम बनाए हैं कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किसी भी तरह का कोई टास्क नहीं दिया है।
पीएम की सतर्क रहने की अपील
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से सतर्क रहने की जरूरत है और इससे निपटने के लिए सभी जरूरी उपायों का पालन करना चाहिए। इस दौरान पीएम ने गरीब कल्याण योजना के विस्तार की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजना का विस्तार नवंबर 2020 तक के लिए कर दिया है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 1 की घोषणा होते ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत देश के गरीबी को 3 महीने के लिए हर महीने 5 किलो गेंहू या चावल , 1 किलो दाल मुफ्त दिए जाने की घोषणा की गई।

नवंबर माह तक मिलेगा मुफ्त राशन
इस योजना के तहत देश के गरीबों के लिए पौने दो लाख करोड़ रु. का पैकेज का ऐलान किया गया। जिसके तहत गरीबों के खाते में सीधे कैश ट्रांसफर किया गया। इस योजना तो तीन महीने करे लिए शुरू किया था,जो जून में समाप्त हो रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री ने अब इस योजना का विस्तार अगले पांच महीने यानी नवंबर तक के लिए कर दिया है। सरकार की इस योजना का लाभ भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications