PM Modi Address To Farmers: किसानों को गुमराह कर अपनी सियासी जमीन तलाश रहा विपक्ष- पीएम मोदी
पीएम मोदी आज 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत 18 हजार करोड़ रुपए की अगली किस्त जारी करेंगे।
नई दिल्ली। PM Kisan Samman Nidhi. कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले कई दिनों से चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज अलग-अलग राज्यों के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत 18 हजार करोड़ रुपए की अगली किस्त भी जारी की। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती के मौके पर किसानों से जुड़ने के भाजपा के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है। पढ़िए, पीएम मोदी के संबोधन का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट
LIVE Feed
ममता सरकार पर पीएम का निशाना
पीएम मोदी का ममता सरकार पर निशाना, कहा- मुझे अफसोस है कि पश्चिम बंगाल के 70 लाख से अधिक किसान भाई-बहनों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है, बंगाल के 23 लाख से अधिक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को इतने लंबे समय से रोक रखा है
'गुड गवर्नेंस डे'
अपने संबोधन में बोले पीएम मोदी- आज मोक्षदा एकादशी है, गीता जयंती है, आज ही भारत रत्न महामना मदनमोहन मालवीय जी की भी जयंती है, आज ही हमारे प्रेरणा पुरूष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भी जन्म जयंती है, उनकी स्मृति में आज देश 'गुड गवर्नेंस डे' भी मना रहा है




















Click it and Unblock the Notifications