Mann Ki Baat: मई माह में करूंगा अगली मन की बात, सालों तक करता रहूंगा- नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को मन की बात के कार्यक्रम के देश के वीर सपूतों को नमन किया। पीएम मोदी का मन की बात का यह 53वा एपिसोड है। बता दें कि मन की बात हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है, जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम अलग-अलग मुद्दों पर लोगों से बात करते हैं। इस वर्ष प्रधानमंत्री मोदी के मन के बात का यह दूसरा एपिसोड है।

mann ki baat

मन की बात के अहम अंश

  • फिर से मई माह में बातचीत का सिलसिला शुरू करूंगा और सालों तक यह सिलसिला जारी रखूंगा।
  • अगले मन की बात मई माह के आखिरी रविवार को होगी।
  • चुनाव लोकतंत्र का सबसे अहम हिस्सा है, अगले दो महीने हम सभी व्यस्त रहेंगे, मैं स्वयं भी प्रत्याशी रहूंगा।
  • कई बार तो बात करते, आप की चिट्ठियां पढ़ते, फोन पर आपके विचार सुनकर ऐसा लगता है आपने मुझे अपने परिवार का हिस्सा मान लिया है।
  • मन की बात के कार्यक्रम के जरिए आप सबसे जुड़ना अनोखा अनुभव रहा है।
  • लोग ना सिर्फ मन की बात सुनते हैं, बल्कि उसे कई अवसर पर याद करते हैं, यह जानकर मुझे अच्छा लगा।
  • 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले सभी छात्रों, शिक्षकों, और अभिभावकों को मेरी शुभकामनाएं।
  • अगर आप किसी भी गरीब को जानते हैं जो पैसों के अभाव में इलाज नहीं कर पा रहा है, उसे इस योजना के बारे में जरूर बताएं।
  • आजकल देश में जहां भी जा रहा हूं मेरा प्रयास रहता है कि प्रधानमंत्री आयुष योजना का लाभ लेने वालों से बात करूं।
  • इस बार 12 किसानों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।
  • राष्ट्रीय सैनिक स्मारक का इंतजार खत्म, यहां जाना तीर्थ स्थान पर जाने की तरह है
  • हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी को हुआ था, यह दिन चार वर्ष में एक बार आता है, वह काफी अनुशासित नेता थे, उनके कार्यकाल के दौरान 44वां संशोधन लाया गया। इसमे संसद की कार्रवाही को अखबार में प्रकाशित करने की व्यवस्था की गई।
  • आपात काल की अवधि में एक बार में छह बाह से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता है, इस तरह से मोरारजी ने यह सुनिश्चित किया कि 1975 में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की गई वह दोबारा ना हो, मैं ऐसे महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

माना जा रहा है कि इसके बाद चुनाव से पहले पीएम एक और बार मार्च में मन की बात करेंगे।जिस तरह से पुलवामा में में आतंकी हमले हुआ और उसमे 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए, उसके बाद पीएम मोदी का यह पहला मन की बात का एपिसोड है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मन की बात में पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र कर सकते हैं। मन की बात के कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लोगों के साथ जुड़ते हैं, इस दौरान वह लोगों से देश निर्माण में लोगों का सहयोग मांगते हैं और सरकार की ओर से लोक कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देते हैं।

इस वर्ष के अपने पहले संबोधन में मन की बात के जरिए पीएम ने कहा था कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में देश का चुनाव आयोग काफी अहम भूमिका निभा रहा है और वह सतत प्रयास कर रहा है कि लोकतंत्र मजबूत हो। पीएम ने लोगों से अपील की थी कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें, जोर जिन लोगों की उम्र 18 वर्ष हो गई है वह मतदाता के तौर पर अपना पंजीकरण कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+