'मन की बात' में बोले पीएम मोदी- 2 अक्टूबर को प्लास्टिक के खिलाफ नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात' में संबोधन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला मन की बात कार्यक्रम है। दूसरी बार सरकार बनने के बाद मोदी का यह तीसरा कार्यक्रम है। 30 जून को हुए पहले कार्यक्रम में मोदी ने आपातकाल, पानी की समस्या और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चर्चा की थी। इस दौरान मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे किताब पढ़ने की आदत डालें। उन्होंने कहा था कि जो लोग देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं वे कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि बम और गोलियों की ताकत से कहीं ज्यादा ताकत विकास में होती है। बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए देश के आम नागरिकों से विचार व सुझाव मांगे जाते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications