'संविधान की हत्या, लोकतंत्र की गिरफ्तारी,' आपातकाल की 50वीं बरसी पर PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
आज 25 जून 2025 को भारत के लोकतंत्र के काले अध्याय यानि आपातकाल (Emergency) के 50 साल पूरे हो गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और देशवासियों को याद दिलाया कि 1975 में लोकतंत्र की आवाज को कैसे कुचल दिया गया था। नेताओं ने कहा कि जनता ने उस तानाशाही सत्ता को उखाड़ फेंका और संविधान की रक्षा की।
पीएम मोदी ने आपातकाल को बताया संविधान की हत्या का दिन
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दिन को 'संविधान हत्या दिवस' (Samvidhan Hatya Diwas) बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, आज से पचास साल पहले भारत के लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय शुरू हुआ था।'

उन्होंने आगे लिखा कि, 'आपातकाल में संविधान की आत्मा को कुचला गया, संसद की आवाज को दबाया गया और न्यायपालिका पर नियंत्रण की कोशिश की गई। 42वां संशोधन कांग्रेस की इसी सोच का प्रतीक है। गरीबों, वंचितों और दलितों को खास तौर पर निशाना बनाया गया।' पीएम ने उन लोगों को नमन किया जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया और लोकतंत्र की रक्षा की।'
सरकार की प्रतिज्ञा- लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी दोहराया कि उनकी सरकार संविधान के मूल्यों को और मजबूत करने और विकसित भारत (Viksit Bharat) का सपना साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देशवासी आपातकाल की विभीषिका को कभी नहीं भूल सकते और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहेंगे।
अमित शाह ने कहा- सत्ता की भूख का अन्यायकाल था आपातकाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 'आपातकाल कांग्रेस की सत्ता की भूख का अन्यायकाल था। प्रेस की स्वतंत्रता कुचली गई, न्यायपालिका के हाथ बांध दिए गए और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। जनता ने सिंहासन खाली करने का शंखनाद किया और कांग्रेस की तानाशाही को उखाड़ फेंका।' उन्होंने बलिदान देने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आपातकाल कोई राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला था। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 साल बाद भी कांग्रेस की मानसिकता वही है जो 1975 में थी।












Click it and Unblock the Notifications