भारत दो Made-In-India कोविड वैक्सीन से मानवता को बचाने के लिए तैयार है: पीएम मोदी
नई दिल्ली। Pravasi Bharatiya Divas Convention: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2021 के उद्घाटन सत्र में सम्बोधन के दौरान कहा कि मेरी बीते महीनों में दुनिया के अनेक हेड ऑफ द स्टेट से चर्चा हुई है। स्टेट हेड्स ने इस बात का विशेष तौर पर जिक्र किया कि कैसे उनके देश में प्रवासी भारतीय डॉक्टर, पैरामेडिक और सामान्य भारतीय नागरिकों द्वारा सेवा हुई है। जब फोन पर मैं भारतीय मूल के लोगों की प्रशंसा सुनता था और दुनिया के नेता काफी समय तक आपका गुणगान करते थे, ये बात जब मैं अपने साथियों से बांटता था तो हर किसी का मन खुशियों से भर जाता था। आपके संस्कार दुनियाभर में उजागर हो रहे हैं।
Recommended Video

उन्होंने कहा, भारत पीपीई किट, मास्क, वेंटिलेटर और टेस्टिंग किट को बाहर से आयात करता था लेकिन आज हमारा राष्ट्र आत्मनिर्भर है। आज भारत दो 'मेड इन इंडिया' कोविड-19 वैक्सीन से मानवता को बचाने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं, वहां और भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान किया है। पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है। भारत आज भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहा है। करोड़ों रुपये जो पहले तमाम कमियों के वजह से गलत हाथों पर जाते थे, वो आज सीधे लाभार्थी के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं। भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं उनकी कोरोना की इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंशा की है। आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है, हर स्तर पर है।
पीएम मोदी ने कहा, भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं, उनकी कोरोना की इस समय में वैश्विक संस्थाओं ने प्रशंशा की है। आधुनिक टेक्नोलॉजी ने गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है उसकी चर्चा विश्व के हर कोने में है, हर स्तर पर है। दुनियाभर में भारतीय समुदाय के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिश्ता नाम का नया पोर्टल शुरु किया गया है। इस पोर्टल से मुश्किल समय में अपने समुदाय से संपर्क करना, उन तक पहुंचना आसान होगा। महामारी के कारण विदेशों में भारतीयों के रोजगार सुरक्षित रहें इसके लिए डिप्लोमेटिक स्तर पर हर संभव कोशिश की गई।












Click it and Unblock the Notifications