PM मोदी की सुरक्षा में चूक, सोनिया पर बरसीं स्मृति ईरानी ने कहा-देश का आक्रोश देखकर जागी
PM मोदी की सुरक्षा में चूक, सोनिया पर बरसीं स्मृति ईरानी ने कहा-देश का आक्रोश देखकर जागी
नई दिल्ली, जनवरी। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद कांग्रेस और बीजेपी एक-दूसरे पर जुबानी हमले कर रही है। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से फोन पर बात कर उन्हें सख्त निर्देश देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देशभर में इस घटना के बाद उठे आक्रोश को देखने के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी जागी है।
Recommended Video

स्मृति ईरानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो लोग 24 घंटे से इस बात का जश्न मना रहे थे कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा भंग हुई, आज उनकी आत्मा जागी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को खतरों में घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग अब तक इस बात का जश्न मना रहे थे, लेकिन जब आज देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा, देश भर में मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, जनता की प्रार्थना और उनकी चिंता को देखा तो आज कांग्रेस आलाकमान की आत्मा जागी।
उन्होंने कहा कि कम से कम सोनिया गांधी ने यह तो स्वीकार किया कि पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के दोषी कांग्रेस की प्रदेश सरकार और प्रशासन है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पंजाब सरकार को ऐसा आदेश देने के बाद अब कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।












Click it and Unblock the Notifications