92 के हुए लालकृष्ण आडवाणी, घर जाकर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें ट्वीट करके बधाई दी है। पीएम मोदी ने आडवाणी को भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताते हुए उन्हें विद्वान, राजनेता बताया। पीएम ने लिखा कि देश के नागरिकों को मजबूत करने के लिए लिए लाल कृष्ण आडवाणी जी के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। मैं उनके जन्मदिन पर बधाई देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ्य और दीर्घायु हों। इस मौके पर पीएम मोदी ने आडवाणी को उनके घर पर जाकर बधाई दी।

Recommended Video

    Lal Krishna Advani का 92nd Birthday,PM Modi,Shah ने घर पहुंचकर किया wish | वनइंडिया हिंदी
    pm

    पीएम मोदी ने बताया लोकतंत्र का अगुवा

    पीएम मोदी ने लिखा कि आडवाणी जी के लिए लोगों की सेवा हमेशा ही उनकी दिनचर्या में शामिल रही है। उन्होंने कभी भी अपने मूलभूत उसूलों से समझौता नहीं किया। जब लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा की बात आती है तो वह हमेशा इसके अगुवा रहे। बतौर मंत्री उनकी प्रशासनिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर लोगों ने सराहा है। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए दशकों मेहनत की। अगर पिछले सालों में हमारी पार्टी देश की राजनीतिक में मजबूत होकर उभरी है तो इसकी मुख्य वजह आडवाणी जी जैसे नेता और तमाम कार्यकर्ताओं की तमाम दशकों की कड़ी मेहनत है।

    कराची में जन्म हुआ था

    बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 में अविभाजित भारत के कराची शहर में हुआ था। देश के बंटवार के बाद उनका परिवार भारत आ गया। वह भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिललकर भाजपा की स्थापना की थी। अटल बिहारी वाजपेयी का पिछले वर्ष देहांत हो गया। बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रथयात्रा निकाली थी, उन्हें भाजपा को दो सीटों से देश की प्रमुख पार्टी के तौर पर लाकर खड़ा करने के लिए जाना जाता है। बता दें कि पांच बार लोकसभा सदस्य रहे लाल कृष्ण आडवाणी ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उन्हें 2014 में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल का हिस्सा बनाया गया था। वह पिछले कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में नहीं हैं।

    अमित शाह ने दी बधाई

    इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से उन्होंने न सिर्फ पार्टी की एक मजबूत नींव रखी बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया। सरकार में रहते हुए आडवाणी जी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि मान भारत को नयी गति देने का काम किया। अपने अथक परिश्रम और संगठन कुशलता से भाजपा को एक राष्ट्रीय पार्टी का स्वरूप देने वाले हम सबके आदरणीय और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन व दीर्घायु प्रदान करे ऐसी कामना करता हूँ।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+