विश्व पर्यावरण दिवस पर 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में पीएम मोदी करेंगे शिरकत

नई दिल्ली, 04 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसकी जानकारी पीएमओ की ओर से साझा की गई है। इस दौरान पीएम मोदी सद्गुरु के नाम से लोकप्रिय 'जग्गी' वासुदेव द्वारा शुरू किए गए वैश्विक आंदोलन के कार्यक्रम सभा को भी संबोधित करेंगे।

PM MODI

बिगड़ती मिट्टी की सेहत के बारे में जानकारी बढ़ाना और इसे सुधारने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' शुरू किया गया था। सद्गुरु ने मार्च 2022 में लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर से 100 दिनों की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की है। 64 वर्षीय योग गुरु ने भारत के रास्ते में 27 देशों से गुजरते हुए पूरे यूरोप और मीडिल ईस्ट में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' जागरूकता अभियान की शुरुआत की। बता दें कि रविवार को 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन है।

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मिट्टी बचाओ आंदोलन एक वैश्विक पहल है, जिसका मकसद लोगों को मिट्टी की बिगड़ती स्थिति के बारे में चेताना है और इसमें सुधार लाने के कदमों को बढ़ावा देना है। प्रधान मंत्री कार्यालय के अनुसार कार्यक्रम में पीएम मोदी की भागीदारी भारत में मिट्टी की सेहत में सुधार के प्रति साझा चिंताओं और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसके अलावा पीएम मोदी 5 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक वैश्विक पहल 'लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट (LiFE) मूवमेंट' की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+