नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ चार रैलियों में फिर गूंजेगा मोदी-मोदी का नारा
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में आयेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली में ताबड़तोड़ चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी 31 जनवरी से अपना चुनावी अभियान शुरु करेंगे।

प्रधानमंत्री की दूसरी रैली एक फरवरी को द्वारकी में आयोजित की जायेगी। यही नहीं पीएम की दो रैली भी अगल दो दिन में ही होगी। तीन फरवरी को रोहिणी के जापानी पार्क में प्रधानमंत्री की तीसरी रैली होगी। प्रधानमंत्री की चौथी और आखिरी रैली चार फरवरी को अंबेडकर नगर के विराट सिनेमा मैदान में आयोजित की जाएगी।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले दिल्ली में सिर्फ एक रैली को संबोधित किया है। रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री की रैली को अपेक्षित लाभ नहीं मिलने की वजह से आम आदमी पार्टी उनकी रैली को असफल रैली करार देती रही है।












Click it and Unblock the Notifications