अटल बिहारी का हालचाल जानने पीएम मोदी तीसरी बार पहुंचे एम्स
नई दिल्ली। एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाल जानने के लिए पीएम मोदी आज (29 जून) को अस्पताल पहुंचे हैं। यह तीसरी बार है, जब अटल बिहारी के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए पीएम मोदी एम्स पहुंचे हैं। राजधानी दिल्ली के एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री पिछले करीब तीन सप्ताह से भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री किडनी, छाती और यूरिन में दिक्कत आ रही है।

पीएम मोदी शुक्रवार को एम्स और सफदरजंग अस्पताल में 5 सुविधाओं का शुभारंभ किया। इसमें एम्स की 3 परियोजना और सफदरजंग अस्पताल की 2 परियोजना शामिल हैं। पीएम मोदी ने सफदरजंग में नेशनल एजिंग इंस्टीट्यूट और इमरजेंसी ब्लॉक की आधारशिला रखीं। इसके अलावा, साथ ही एम्स व ट्रॉमा सेंटर के बीच बने अंडरपास व धर्मशाला का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने एम्स में 300 बिस्तर वाली पावर ग्रिड विश्रम सदन और अंसारी नगर और ट्रॉमा सेंटर के बीच 'कनेक्शन मोटरटेबल सुरंग' का भी उद्घाटन किया। एम्स के सूत्रों के अनुसार, मोदी ने अपने कार्यक्रम के बाद वे वाजपेयी से मिलने के लिए पहुंचे। 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी को डायबीटिज है और उनके एक किडनी में भी दिक्कत है। पूर्व पीएम को 2009 में एक हार्टअटैक आया था, तभी से उनकी हालत बीच-बीच में बिगड़ती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications