'जब दुनिया संकट से जूझ रही है, तब भारत नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है'- विशाखापट्टनम में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विशाखापट्टनम में हैं। उन्होंने आज यहां पर तेल और गैस से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में नए विचारों को लागू करने और तेजी से विकास करने का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि देश कई क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है।

परियोजनाओं से आंध्र प्रदेश की आकांक्षाएं होंगी पूरी
10,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश और विशाखापट्टनम की आकांक्षाओं को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम शहर बहुत खास है। आज कई सारी परियोजनाएं समर्पित करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है।
प्रचीनकाल से ही यहां से हो रहा है व्यापार
पीएम मोदी ने कहा कि विशाखापत्तनम प्राचीन भारत का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह था। इसके माध्यम से दुनिया भर में व्यापार किया जाता था। आज भी विशाखापत्तनम भारत में व्यापार का केंद्र है। विशाखापत्तनम ने भारत को दुनिया से जोड़ने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि एक जमाने में पश्चिम एशिया से रोम तक विशाखापत्तनम के बंदरगाह भारत के व्यापार का केंद्र थे।
दुनिया हमारी नीतियों की कर रही है तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस वक्त कई संकटों से गुजर रही है। लेकिन भारत विकास के नए आयाम लिख रहा है। दुनिया भर के लोगों की तरफ से हमारी कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार की योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सुधार आ रहा है।
हम समावेशी विकास को ध्यान में रखकर कर रहे हैं काम
पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी के अमृतकाल के साथ भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमारा मुख्य फोकस समावेशी विकास के लिए है। हम इस बारे में कभी सवाल नहीं करते कि हमें रेलवे या सड़क मार्ग का विकास करना है या नहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को एक अलग दृष्टिकोण के कारण नुकसान भी उठाना पड़ा है।
समुद्री व्यापार को ज्यादा महत्व दे रहा है भारत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत समुद्री व्यापार यानि कि नीली अर्थव्यवस्था को ज्यादा महत्व दे रहा है। क्योंकि इसमें व्यापार की आपार संभावनाए विद्यमान हैं। यही वजह है कि पार्टी की तरफ से नीली अर्थव्यवस्था के तहत पोर्टों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की सभी नीतियां आम आदमी को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। हमारी नीतियां युवाओं को ध्यान में रखकर भी तैयार की जा रही हैं। आज के समय में युवाओं को ड्रोन से लेकर, गेमिंग और स्टार्टअप हर जगह पर अवसर मिल रहा है।
बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए सरकार अपना रही है नया दृष्टिकोण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने न्यू इंडिया के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए एक नया दृष्टिकोण अपनाया। इसके लिए सरकार की तरफ से एकीकृत दृष्टिकोण को अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज शुरू हो रहे आर्थिक गलियारे से आंध्र प्रदेश में व्यापार और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- 2024 में मोदी-शाह की जोड़ी को कैसे टक्कर देगी कांग्रेस? प्लान बनाने के लिए खड़गे ने बुलाई टास्क फोर्स की बैठक












Click it and Unblock the Notifications