'अपने राजनीतिक फायदे के लिए OBC कार्ड खेल रहे हैं पीएम मोदी'
नई दिल्ली। बीजेपी और लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद नाना पटोले ने पीएम मोदी पर ओबीसी कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। पटोले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक फायदे के लिए ओबीसी कार्ड खेल रहे हैं। महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया के संसदीय क्षेत्र से आने वाले नाना पटोले ने हाल ही में बीजेपी पर किसान के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

नागपुर में प्रेस कांफ्रेस कर नाना पटोले ने शुक्रवार को बीजेपी और मोदी पर जमकर हमला बोला। पटोले ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए ओबीसी कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने मोदी पर किसानों और ओबीसी पर दोहरा रवैया अपना का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इन दोनों के फायदे के लिए कुछ नहीं किया है।
पटोले ने दावा किया है कि जब पिछले साल पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक हुई थी, तब उन्होंने ओबीसी से जुड़ी समस्याओं को उठाया था और उनके लिए अलग मंत्रालय की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मेरी मांग पर पीएम मोदी नाराज हो गए और मुझ पर चिल्लाते हुए कहा था कि ओबीसी को इसकी (अलग मंत्रालय) की जरूरत नहीं है। पटोले ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किसानों के मुद्दे उठाने और कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र के अधिक योगदान की मांग किये जाने पर भी मोदी उन पर नाराज हो गए।
उन्होंने कहा कि जब मैंने लोकसभा और सेंटर के साथ हुई मीटिंग में किसान मुद्दों पर आवाज उठाई तो किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। पटोले ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देश के लोगों को धोखा दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications