प्रधानमंत्री ने दी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दी श्रद्धांजली
स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानन्द करोड़ो भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, ऐसे महान व्यक्तित्तव को शत शत नमन।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विवेकानंद के लिए उनके मन में अपार श्रद्धा है वह उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि विवेकानंद व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत्र हैं, उनके विचारों और आदर्शों ने मुझे गहराई तक प्रभावित किया है।
पीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान विचारकों में से एक माने जाते हैं और उनकी प्रेरणा का प्रकाश भारत के संदेश को विश्व तक पहुंचाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आइए हम भारत की प्रगति में युवाओं को एकीकृत करने में कोई कसर न छोड़ें और पूरे राष्ट्र में युवा आधारित विकास सुनिश्चित करें। आप स्वामी विवेकानन्द की उन महत्वपूर्ण बातों और विचारों को आपस में साझा करिये जिन्होंने आपको प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आज शाम को कुछ संदेशों को भी री-ट्वीट करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications