पीएम मोदी ने जारी की PM-KISAN निधि की 9वीं किश्त, खातों में ट्रांसफर हुए 19,500 करोड़ रुपए
नई दिल्ली, 9 अगस्त। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 9.75 करोड़ से अधिक किसानों को 19,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने आज इस धनराशि को योजना की 9वीं किश्त को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी किया।

पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो प्रत्येक 2000 रुपये की तीन समान चार मासिक किश्तों में देय होता है। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। इस योजना में अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों को ट्रांसफर की जा चुकी है। वहीं इस योजना की नवीं किस्त के अंतर्गत 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की गई है।
गौरतलब है कि ये योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार की अहम योजनाओं में से एक है, जिससे सीधे तौर पर करोड़ो किसान लाभान्वित होते हैं।
इससे पहले 14 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की 8वीं किस्त जारी की थी। हर चौथे महीने पर किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं












Click it and Unblock the Notifications