जिस शंकराचार्य ने PM मोदी की थी आलोचना, अब उन्ही के पैर छूकर प्रधानमंत्री ने जीता लोगों का दिल, वीडियो वायरल
PM Modi Shankaracharya(Avimukteshwarananda): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (12 जुलाई) को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के बाद 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में हिस्सा लिया था। इस समारोह का आयोजन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के एक दिन बाद किया गया था, जिसमें वैश्विक हस्तियां, व्यवसायी, आध्यात्मिक नेता और राजनेता शामिल हुए थे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में शंकराचार्य को भी बुलाया गया था। इस समारोह से पीएम नरेंद्र मोदी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन जिस वीडियो की चर्चा सबसे ज्यादा है, वो है पीएम मोदी का शंकराचार्य को पैर छूकर प्रणाम करना।

ये भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बाबा रामदेव ने जमकर लगाए ठुमके, Video देख भक्त भी दंग
Recommended Video
क्यों चर्चाओं में है PM मोदी और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का वीडियो?
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें ऐसा क्या खास है, असल में पीएम मोदी ने यहां शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी को भी पैर छूकर प्रणाम किया था, ये वही शंकराचार्य हैं, जिन्होंने कई मौकों पर पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना की है।
ये भी पढ़ें- क्या अंबानी के लड़के की शादी मणिपुर से ज्यादा जरूरी है?, नेहा सिंह राठौर ने PM मोदी से कुछ यूं पूछा सवाल
पीएम मोदी ने शंकराचार्य सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वर नंद, शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज और दक्षिणपीठ (श्रृंगेरी पीठ) के शंकराचार्य को पैर छूकर प्रणाम किया और सबसे आशीर्वाद लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चाओं में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और पीएम मोदी का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी पैर छूकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को प्रणाम कर रहे हैं। उसके बाद पीएम मोदी आशीर्वाद देते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने गले में पहनी माला उतारकर पीएम मोदी को पहनाई है।
सोशल मीडिया पर PM मोदी की लोगों ने की वाहवाह
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ''शंकराचार्य का पद सम्मानीय है, उस पर कौन बैठा है बहुत मायने नहीं रखता। और उसी परंपरा का पूर्ण सम्मान कर रहे है मोदी। जय सनातन, जय भारत।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''शंकराचार्य जी भलें ही मोदी जी को कुछ भी बोले हों। लेकिन मोदी जी ने मिलते ही, उनको प्रणाम करके आशीर्वाद लिया। खैर आसान पर बैठे व्यक्ति का सम्मान होना भी चाहिए, भलें ही उनके शंकराचार्य होने पर विवाद हो ये अलग बात हैं।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''देख लो BJP आईटी सेल वाले, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी शंकराचार्य जी से आशीर्वाद लेते हुए...।''
कई मौकों पर PM मोदी की आलोचना कर चुके हैं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
🔴 अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर सवाल उठाते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि, ये उद्घाटन ही गलत है क्योंकि राम मंदिर अभी पूरा बना ही नहीं है। उन्होंने कहा था कि, आधे-अधूरे मंदिर में भगवान को स्थापित किया जाना न्यायोचित और धर्म सम्मत नहीं है।
🔴 शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी नहीं बल्कि हितैषी हैं, इसलिए उन्हें सलाह दे रहे हैं कि शास्त्र सम्मत कार्य करें।
🔴 अभी कुछ दिनों पहले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'हिंदू हिसंक' वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी का बयान हिंदू विरोधी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications