महिला ने की पैर छूने की कोशिश तो खुद ही सम्मान में झुक गए PM मोदी, सामने आया ये Video

नई दिल्ली। पीएम मोदी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं, अपने दौरे के पहले दिन पीएम मोदी सबसे पहले गुरुवार को दिन में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचे, फिर वो वहीं से तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ गए, जहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया, उन्होंने वहां पर संबोधन के बाद कृषि कर्मण अवार्ड भी बांटे लेकिन इस अवार्ड सेरोमनी के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो हर किसी के दिल पर असर कर गया।

खुद ही महिला के सम्मान में झुक गए PM मोदी

दरअसल मंच पर एक-एक कर देश के तमाम राज्यों के उन किसानों को सम्मानित किया जा रहा था जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया था, उसी दौरान मंच पर पहुंचीं एक महिला को अवॉर्ड देने के बाद पीएम आगे बढ़कर उनके पैरों में झुक गए जिसे देखकर सभी हैरान रह गए, दरअसल वो महिला खुद पीएम के पैर छूने की कोशिश कर रही थीं लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें रोकते हुए खुद ही उनके पैर को छूने के लिए झुक गए, महिला का नाम कंचन वर्मा बताया जा रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शेयर किया Video

इस पूरी घटना का वीडियो केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है, डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हर मां और बेटी का सम्मान! बेंगलुरु में जब एक महिला ने मोदी जी का चरण स्पर्श करना चाहा, तो उन्होंने न सिर्फ उसे ससम्मान रोका, बल्कि वे खुद महिला के चरण में झुक गए. यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि मोदी जी जो कहते हैं उसे अपने आचरण में उतारते भी हैं।

107वें इंडियन साइंस कान्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

107वें इंडियन साइंस कान्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

मालूम हो कि पीएम मोदी आज अपने दौरे के दूसरे दिन बेंगलुरु में यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 107वें इंडियन साइंस कान्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे,समारोह में देशभर के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विज्ञान के प्रशंसकों के पहुंचने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+