PM मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें Video

वाराणसी। पीएम मोदी के नामांकन में एकजुटता दिखाने के लिए NDA के सभी नेता शामिल हुए। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया,आपको बता दें कि वाराणसी संसदीय सीट से पीएम मोदी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी के 4 प्रस्तावकों में वाराणसी में दाह संस्कार करने वालों के प्रमुख जगदीश चौधरी, मदन मोहन मालवीय की मुंहबोली बेटी अन्नपूर्णा शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक रामशंकर पटेल और आरएसएस कार्यकर्ता सुभाष गुप्ता शामिल रहे।

PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के छुए पैर

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया था, जिसमे काफी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, इस दौरन प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए देशहित के अलावा किसी और का हित नहीं सोचूंगा। चाहेंगे वो पुलवामा का संकेत हो, उरी की घटना हो या फिर मेरे जीवन का अन्य कोई पल, मेरा एक ही मंत्र है और वही मंत्र लेकर मैं जिया हूं, इंडिया फर्स्ट, पीएम ने कहा था कि काशी ने मुझे सिर्फ एमपी नहीं पीएम बनने का आशीर्वाद दिया। मुझे 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ताकत दी।

भारत के लिए विकास के साथ-साथ सुरक्षा अहम है-पीएम

समर्थ, सम्पन्न और सुखी भारत के लिए विकास के साथ-साथ सुरक्षा अहम है। साथियों, मेरा ये मत रहा है कि परिवर्तन तभी सार्थक और स्थायी होता है, जब जन-मन बदलता है। इस जन-मन को साधने के लिए तपस्या करनी पड़ती है। मैं मानता हूं कि इस समय भारत भी तपस्या के दौर में है। वो खुद को साध रहा है और इस साधना में हम सब एक सेवक हैं, साधक हैं। जो सपना मन में है वो पूरा हो गया ऐसा मैं कभी दवा नहीं करता हूं लेकिन उस सपने को पूरा करने की दिशा में हमारा रास्ता और रफ़्तार सही है ये मैं ज़रूर कह सकता हूं।

मोदी के खिलाफ कांग्रेस से अजय राय हैं चुनावी मैदान में

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वारणसी में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। इस रोड शो में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी थी जिसने यह आभास दिला दिया कि वाराणसी से मोदी को हराना बेहद मुश्किल है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी साफ कर दिया कि वह प्रियंका गांधी को वाराणसी से मैदान में नहीं उतारेगी। इसके साथ ही पिछले कुछ दिनों से इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार को लेकर चला आ रहा सस्पेंस भी खत्म हो गया। अब वाराणसी से कांग्रेस के टिकट पर अजय राय लड़ रहे हैं, जो 2014 में भी मोदी के खिलाफ थे।

यहां पढ़ें: लोकसभाचुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+