पीएम मोदी भी जूझते हैं कॉल ड्रॉप की समस्या से, टेलीकॉम विभाग को दिया निर्देश
नई दिल्ली। अगर आपको लगता कि फोन पर बात करते समय सिर्फ आपको ही कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप गलत हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ता है। पीएम मोदी ने इस बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वह दिल्ली एयरपोर्ट से अपने निवास जाते हैं तो उन्हें कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने टेलीकॉम विभाग को इस समस्या का तकनीकी समाधान निकालने के लिए कहा है साथ ही मोबाइल ऑपरेटर को निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को संतोषजनक सुविधा मुहैया कराई जाए।

पूरे देश की समस्या
दरअसल प्रधानमंत्री हर महीने प्रगति अभियान के तहत शीर्ष सचिवों से ऑनलाइन बात करते हैं, जिसमे टेलीकॉम सचिव अरुणा सुंदराजन ने शिकायत करते हुए कहा कि उनके विभाग को उपभोक्ताओं की ओर से कॉल ड्रॉप की शिकायतें आ रही हैं। एक अधिकारी ने कहा कि पीएम ने इस दौरान कहा कि लोग जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करत हैं तो अपने सगे संबंधियों को फोन करते हैं और कॉल ड्रॉप की समस्या का सामना करना पड़ता है और अब यह समस्या पूरे देश के लिए संकट बन गई है।

कितना जुर्माना वसूला गया
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समस्या का समाधान ढूंढ़ने की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि इसकी वजह से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। सूत्रों की मानें तो पीएम ने टेलीकॉम सचिव से पूछा है कि आखिर टेलीकॉम कंपनियों से कॉल ड्रॉप के चलते कितना जुर्माना वसूला गया है। लेकिन इस मामले में टेलीकॉम मंत्रालय की ओर से कोई जानकारी नहीं दी जा सकी है। पीएम ने इस दौरान इस समस्या का समाधान तकनीक के माध्यम से किया जा सकता है।

आधुनिक तकनीक से ढूंढे समाधान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टेलीकॉम से जुड़ी समस्याओं का समाधान आधुनिक तकनीक के जरिए किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सर्विस प्रोवाइडर को उपभोक्ताओं को उच्च स्तर की संतुष्टि देनी चाहिए। पीएमओ ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह फोन नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। साथ ही सीमा पर दुश्मन इस नेटवर्क का दुरुपयोग ना कर पाएं इसका भी समाधान निकालें। वही टेलीकॉम विभाग का कहना है कि यह समस्या दुनियाभर में हैं।
इसे भी पढ़ें- LIVE:'एडल्टरी' के लिए महिला क्यों नहीं दोषी? IPC की धारा 497 की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड राम्या ने पीएम को फिर कहा चोर, पहले ही दर्ज हो चुका है देशद्रोह का मुकदमा
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications