पीएम ने संसद में किस बात पर सुनाई बाघ के शिकार की कहानी?

कांग्रेस सरकार पर निशाना साघते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,पिछले 10 साल में 2014 के पहले 2004- 14 भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई थी।

PM Modi told the story of tiger hunting in Parliament on the allegations of unemployment

संसद के चालू बजट सत्र के सातवें दिन प्रधानमंत्री लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने विपक्ष के कई आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने राहुल गांधी का बिना नाम लिए उन्हें घेरा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कई जगहों पर कविताओं और कहानियों को जिक्र किया। इसी क्रम में उन्होंने एक बाघ की कहानी सुनाई।

पीएम मोदी ने कहा कि, एक बार जंगल में दो नौजवान शिकार करने के लिए गए वो गाड़ी में बंदूक निकालकर टहलने लगे। उन्होंने सोचा था कि थोड़ा आगे चलना तो थोड़ा इंतजार कर ले। लेकिन उन्हें वहीं बाघ दिख गया। बाघ दिखा तो करें क्या तो उन्होंने बाघ को लाइसेंस दिखा दिया कि मेरे पास बंदूक का लाइसेंस है। इन्होंने भी बेरोजगारी दूर करने के लिए कानून बना दिया।

कांग्रेस सरकार पर निशाना साघते हुए पीएम मोदी ने कहा कि,पिछले 10 साल में 2014 के पहले 2004- 14 भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई थी। 10 साल में महंगाई डबल डिजिट रही, इसलिए कुछ अगर अच्छा होता तो निराशा और उभरकर आती है। जिन्होंने बेरोजगारी दूर करने के वादे किए थे। दुनिया भारत की समृद्धि में अपनी समृद्धि देख रही है। निराशा में रह रहे लोग इस देश की प्रगति को स्वीकार ही नहीं कर पाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, पिछले 9 वर्ष में भारत में 90 हजार स्टार्टअप, और आज स्टार्टअप की दुनिया में हम दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के युवा सामर्थ की पहचान बनने जा रहा है। इतने कम समय और कोरोना के विकट काल में 109 यूनिकॉन बने हैं। एक यूनिकॉन का मतलब होता है, उसकी वैल्यू 6-7 हजार करोड़ से ज्यादा होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+