PM मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम टोनी एबट के साथ की बैठक, इन अहम मुद्दों पर बनी सहमति
नई दिल्ली, अगस्त 05: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की। टोनी एबॉट ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के विशेष व्यापार दूत की हैसियत से भारत का दौरा कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया समग्र रणनीतिक भागीदारी की क्षमताओं के पूर्ण दोहन के लिए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया है। एबॉट दो से छह अगस्त तक भारत में है और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय मंत्रियों, व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने जोर देकर कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ने से दोनों देशों को कोविड-19 महामारी से पैदा आर्थिक चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करने में मदद मिलेगी। साथ ही, इससे उन्हें एक स्थायी, सुरक्षित और संपन्न भारत-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा विजन को साकार करने में भी सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के समय में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में उल्लेखनीय विकास पर संतोष प्रकट किया और इस सफर में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन व पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने बीते साल प्रधानमंत्री मॉरिसन के साथ हुए अपने शिखर सम्मेलन को भी याद किया और स्थितियों को देखते हुए जल्द से जल्द भारत में प्रधानमंत्री मॉरिसन की मेजबानी की अपनी इच्छा दोहराई। 4 जून, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को एक समग्र रणनीतिक भागीदारी तक बढ़ाया गया, जिसके तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया ने परस्पर लाभ के लिए व्यापार व निवेश के प्रवाह को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता प्रकट की और एक द्विपक्षीय समग्र आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर फिर से जुड़ने का फैसला किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल जून में एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन ने एक ऐतिहासिक 'म्यूचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट एग्रीमेंट ' सौदे पर हस्ताक्षर किए। यह दोनों राष्ट्रों की सैन्य बलों में सुधार करेगा। टोनी एबट की वर्तमान यात्रा इस साझा महत्वाकांक्षा को प्रदर्शित करती है।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications