द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद पीएम मोदी करेंगे फ्रांस, UAE और बहरीन का दौरा

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद से फ्रांस, यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन की यात्रा पर जाएंगें। पीएम मोदी के इस दौरे का मकसद द्विपक्षीय मुलाकात के अलावा रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना होगा। जहां यूएई और बहरीन का दौरा पूरी तरह से द्विपक्षीय दौरा होगा। वहीं, फ्रांस में पीएम मोदी जी7 शिखर सम्‍मेलन में शिरकत करेंगे। जी7 सम्‍मेलन बियारित्‍ज में होगा।

modi-visit

फ्रांस ने किया UNSC में भारत का समर्थन

पीएम मोदी 22 और 23 अगस्‍त को पहले पेरिस जाएंगे और यहां पर वह फ्रेंच राष्‍ट्रपति इमैनुलए मैंक्रो से मुलाकात होंगे। मैंक्रो के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के बाद पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जो कि भारतीय समुदाय के लिए आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी की इस यात्रा का मकसद क्षेत्रीय, रक्षा और सुरक्षा के आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों के अलावा कुछ वैश्‍विक मसलों पर भी चर्चा करना है। चर्चा के दौरान अफगानिस्‍तान और भारतीय उप-महाद्वीप में हालातों पर भी बातचीत की जाएगी। यूनाइटेड नेशंस सिक्‍योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में रूस और अमेरिका के अलावा फ्रांस ने भी जम्‍मू कश्‍मीर के मसले पर भारत का समर्थन किया है। फ्रांस के समर्थन की वजह से पाकिस्‍तान और चीन को इस पूरे विषय पर यूएनएससी में असफलता का सामना करना पड़ा। पेरिस के बाद पीएम मोदी 23 और 24 अगस्‍त को यूएई और फिर 24-25 अगस्‍त को बहरीन के दौरे पर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+