प्रचंड जीत के बाद आज शाम 22000 कार्यकर्ताओं से मिलेंगे PM मोदी, भाजपा दफ्तर में स्वागत की खास तैयारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019(Lok Sabha Elections 2019) के नतीजे सामने आ चुके हैं। देश में अपना फैसला सामने रख दिया है। अब तक के रूझानों के मुताबिक एक बार फिर से देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। देश ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया और देश की सत्ता उनके हाथों में सौंप दी है। वहीं इस प्रचंड जीत के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

PM Modi to meet BJP workers at party office at 5.30 pm today

22000 भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

दिल्ली में भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं और नेताओं के जुटने का दौर जारी है। शाम साढ़े 5 बजे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा दफ्तर पहुंचेंगे। इसके अलावा वो भाजपा दफ्तर में 20 से 22 हजार कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनका धन्यवाद करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं से जीत के बाद भाजपा दफ्तर पहुंचने की अपील की है। मनोज तिवारी ने कहा कि 20 से 22 हजार से अधिक कार्यकर्ता आज भाजपा दफ्तर पहुंचेंगे। शाम को जीत का जश्न मनाने खुद पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे।

वहीं कल यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की दिशा नि र्धारित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+