पीएम मोदी आज देंगे देश को बड़ी सौगात, मेगा गैस प्रोजेक्ट का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की राजधानी में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट के जरिए 129 जिलो में गैस की आपूर्ति की जाएगी, जिसे हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय ने पास किया है। देश के 19 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर मंत्रालय की ओर से विज्ञप्ति जारी करके कहा गया है कि पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस रेग्युलेटरी बोर्ड 65 भौगोलिक क्षेत्र (GA) में गैस की आपूर्ति को पहुंचाएगा। यह आपूर्ति देश 26 राज्यों में तकरीबन आधी आबादी तक पहुंचेगी।

modi

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंमत्री मोदी 14 राज्यों के 124 जिलों में दसवें सीजीडी नीलामी की भी शुरुआत करेंगे। देश में प्राकृतिक गैस को बढञावा दने के लिए गैस के नेटवर्क को बढ़ावा दिया जा रहा है। सीजीडी नेटवर्क के जरिए लोगों के घरों में आसानी से पाइप के जरिए गैस पहुंचेगी, साथ ही ट्रोसपोर्ट के लिए सीएनजी को भी पहुंचाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 96 जिलो में 46.5 लाख घरों को लाभ पहुंचेगा, जबकि 32 लाख गाड़ियों को सीएनजी गैस मिलेगी।

सरकार के अनुसार सीएनजी पेट्रोल की तुलना में 60 फीसदी सस्ती है, जबकि डीजल की तुलना में 45 फीसदी सस्ती है। वहीं पीएनजी एलपीजी की तुलना में 40 फीसदी सस्ती है, जिससे खाना बना जाता है। सरकार हर साल हर परिवार को एक वर्ष में 12 एलपीजी गैस मुहैया कराती है, जिसपर सब्सिडी दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+