पीएम मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, गडकरी भी मौजूद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के पहले स्मार्ट और हरित राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे। यह राजमार्ग 135 किलोमीटर लंबा है, जोकि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्घाटन आज पीएम मोदी बागपत के खेकड़ा में करेंगे। इस हाईवे का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार हाईवे का उद्घाटन पीएम 11.25 पर हरियाा के सेवली स्थित टोल प्लाजा पर करेंगे।

जाम से मिलेगी निजात
उद्घाटन के बाद पीएम मोदी इस एक्सप्रेस वे का मुआयना करेंगे और बागपत के लिए रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के संग उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने से देश की राजधानी दिल्ली को जाम और प्रदूषण से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
27 महीने में बनकर हुआ तैयार
यह एक्सप्रेस वे 2015 में बनना शुरू हुआ था जब पीएम मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी। कुल 27 महीने के भीतर 11 हजरा करोड़ रुपए की लागत से यह एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हुआ है। जिसमें 6000 करोड़ रुपए किसानों को मुआवजे के तौर पर दिया गया है। खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस वे पर दोपहिया वाहन यहां नहीं चल सकेंगे क्योंकि एनएचआई की तरफ से इसकी इजाजत नहीं दी गई है। इसके अलावा ट्रैक्टर को भी इसपर जाने से रोक दिया गया है।
क्या है खासियत
इस एक्सप्रेस वे के रास्ते में आर्ट गैलरी बनाई गई है, जिसमे 35 प्रोजेक्टर लगे हैं, जिसमे बेहतरीन दृश्य देखे जा सकते हैं। रास्त में कैंटीन, रेस्ट रूम, पेट्रोल पंप, वॉशरूम आदि की भी व्यवस्था है। इस एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद पलवल से अलीगढ़ के बीच के जाम से मुक्ति मिलेगी और सफर दो घंटे की जगहग सिर्फ आधे घंटे का रह जाएगा। इसपर वाहनों की न्यूनतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। रास्ते में 52 छोटे बड़े पुल हैं, 7 इंटरचेंज रास्ते हैं, 8 रेलवे ब्रिज, तीन फ्लाईओवर, 151 पैदल अंडरपास, 70 वाहन अंडरपास, 40 झरने भी हैं।
इसे भी पढ़ें- अगले दो दशक तक पार्टी अध्यक्ष बनने का कोई सपना ना देखे- मायावती












Click it and Unblock the Notifications