पर्यावरण में योगदान को लेकर पीएम मोदी को इस इंटरनेशनल अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले सप्ताह एक वार्षिक ऊर्जा सम्मेलन में CERAWeek वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले सप्ताह एक वार्षिक ऊर्जा सम्मेलन में CERAWeek वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। CERAWeek कॉन्फ्रेंस-2021 में पीएम मोदी मुख्य भाषण भी देंगे। विर्चुअली आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन 1 मार्च से 5 मार्च के बीच किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक आईएचएस मार्किट ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में बतौर प्रमुख वक्ता शामिल होने वालों में अमेरिका के विशेष राष्ट्रपति दूत जॉन कैरी, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष और ब्रेकथ्रू एनर्जी बिल गेट्स के संस्थापक और सऊदी अरामको के CEO अमीन नासिर शामिल हैं।
एचआईएस मार्किट के उपाध्यक्ष और सम्मेलन की अध्यक्ष डेनियल येर्गिन ने कहा, 'हम विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान मंत्री मोदी के दृष्टिकोण के लिए तत्पर हैं। देश और दुनिया की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए सतत विकास में भारत का नेतृत्व का विस्तार करने के लिए जताई गई अपनी प्रतिबद्धता के लिए हमें उन्हें सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण पुरस्कार देने में खुशी हो रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'आर्थिक विकास, गरीबी में कमी और एक नए ऊर्जा भविष्य की दिशा में अपना रास्ता अपनाने में, भारत वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के केंद्र में उभरा है और और इसका नेतृत्व सार्वभौमिक ऊर्जा पहुंच सुनिश्चित करते हुए एक स्थायी भविष्य के लिए जलवायु उद्देश्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऊर्जा उद्योग के नेताओं, विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और नीति निर्माताओं, प्रौद्योगिकी, वित्तीय और औद्योगिक समुदायों के नेताओं और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन आविष्कार करने वाले लोगों का एक समूह है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications