पीएम मोदी 16 जनवरी को करेंगे स्टार्टअप इंडिया शिखर सम्मेलन 'प्रारंभ' को संबोधित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को शाम 5 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप्स और स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट 'प्रारंभ'
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को शाम 5 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्टार्टअप्स और स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट 'प्रारंभ' 'Prarambh' को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 15-16 जनवरी, 2021 को उद्योग और आंतरिक व्यापार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संवर्धन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

दो दिवसीय इस शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त 2018 में काठमांडू में आयोजित चौथे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में बिम्सटेक स्टार्टअप कॉन्क्लेव की मेजबानी करने के लिए जताई गई प्रतिबद्धा के अनुकरण में किया जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन 16 जनवरी, 2016 को प्रधान मंत्री द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल की पांचवीं वर्षगांठ का प्रतीक होगा।
Recommended Video
इसे भी पढ़ें: PM मोदी 16 जनवरी को लॉन्च करेंगे टीकाकरण अभियान, CO-WIN ऐप भी होगा शुरू
पीएमओ के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में 25 से अधिक देशों और 200 से अधिक वैश्विक वक्ता भाग लेंगे। यह शिखर सम्मेलन भारत सरकार द्वारा आयोजित सबसे बड़ा स्टार्टअप संगम होगा। स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरूआत के बाद से यह दुनिया भर के देशों के साथ बहुपक्षीय सहयोग और जुड़ाव बढ़ाने और सामूहिक रूप से स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ 24 सत्रों का गवाह बनेगा।
कोरोना महामारी को देखते हुए इस शिखर सम्मेलन का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन का पहला दिन बिम्सटेक के सदस्य राज्यों के गणमान्य व्यक्तियों और हितधारकों को समर्पित किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य नवाचार और उद्यमिता के लिए युवाओं को प्रोत्साहित और प्रेरित करना है।
-
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई












Click it and Unblock the Notifications