राजस्थान में पीएम मोदी की 10 रैलियां, MP, तेलंगाना में भी झोकेंगे ताकत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमाम राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित करेंगे। राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए कई रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान में 10 से चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और तकरीबन इतनी ही रैलियों को वह मध्य प्रदेश में भी संबोधित करेंगे। गौर करने वाली बात है कि पीएम मोदी इस बीच पांच दिनों के लिए विदेश यात्रा पर भी जाएंगे, बावजूद इसके वह इन तमाम रैलियों को चुनाव के मद्देनजर संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं जबकि राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं।

राजस्थान-मध्य प्रदेश अहम

राजस्थान-मध्य प्रदेश अहम

पीएम मोदी 25 नवंबर को अपनी पहली रैली राजस्थान के अलवर में करेंगे, इसी दिन वह दो और रैलियों को भी संबोधित करेंगे जोकि मध्य प्रदेश के विदिशा और जबलपुर में होगी। उसके अगले ही दिन यानि 26 नवंबर मोदी एक बार फिर से राजस्थान में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे, यह रैलियां भीलवाड़ा, कोटा और बानेश्वर धाम में होगी। पीएम मोदी के अलावा राहुल गाधी भी 26 नवंबर को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। यह रैलियां अजममेर, जालौर और जोधपुर में होंगी।

विदेश दौरे पर भी जाएंगे

विदेश दौरे पर भी जाएंगे

इसके बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री राजस्थान में 28 नवंबर को दो रैलियों को संबोधित करेंगे, जोकि नागौर और भरतपुर में होगी। यह रैलियां इसलिए भी अहम हैं क्योंकि इसी दिन मध्य प्रदेश में मतदान हो रहा होगा। इन सब के बीच पीएम मोदी जी समिट में शामिल होने के लिए इसी रात अर्जेंटीना रवाना हो जाएंगे। इसके बाद अगले पांच दिन पीएम मोदी इस समिट में हिस्सा लेने के लिए देश से बाहर रहेंगे और वह 2 दिसंबर की रात को वापस भारत लौटेंगे।

ताबड़तोड़ रैली

ताबड़तोड़ रैली

विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद पीएम मोदी 3 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे, जिसे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गढ़ माना जाता है। इसी दिन पीएम मोदी तेलंगाना में भी दो रैलियों को संबोधित करेंगे। अगले दिन 4 दिसंबर को पीएम मोदी राजस्थान का अपना चुनावी अभियान समाप्त करेंगे और यहां तीन रैलियों को सीकर, हनुमानगढ़ और जयपुर में संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें- हिंदुत्व पर सीपी जोशी के विवादित बयान पर राहुल गांधी बोले, उन्हे माफी मांगनी चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+