विरोध प्रदर्शन के बीच कल पीएम मोदी मध्य प्रदेश में किसानों को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। केंद्रीय कानूनों के खिलाफ दिल्ली के पास जारी प्रदर्शन किसान विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश में किसानों को संबोधित करेंगे। यह संबोधन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा। अधिकारियों ने बताया कि, प्रदेश की लगभग 23 हजार ग्राम पंचायतों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।सरकार का यह कदम सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के एक दिन बाद सामने आई है जिसमें कोर्ट ने केंद्र सरकार से किसानों की समस्या का समाधान अविलंब कराने को कहा था।

वहीं किसान आंदोलन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर समय पर इसका समाधान नहीं निकलता है तो किसानों का प्रदर्शन राष्ट्रीय हो सकता है। हम स्वीकार करते हैं कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है। हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे। हम केंद्र से पूछेंगे कि क्या नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किए बिना विरोध के तरीके को बदला जा सकता है?
लेकिन अदालत ने किसानों को यह भी कहा: दिल्ली को ब्लॉक करने से यहां के लोग भूखे रह सकते हैं। आपका (किसानों) मकसद बात करके पूरा हो सकता है। सिर्फ विरोध प्रदर्शन पर बैठने से कोई फायदा नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसान पूरे शहर को बंधक नहीं बना सकते। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि हम कानून पर रोक की बात नहीं कह रहे, सिर्फ वार्ता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications