प्रधानमंत्री मोदी का ममता पर निशाना, कहा- जय श्री राम बोलने वालों को गिरफ्तार कर रहीं दीदी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए सोमवार को बंगाल की तमबुक में रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि आज जय श्री राम कहने वालों को दीदी गिरफ्तार कर रही हैं। उनको भगवान का नाम लेना भी खटक रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कई मुद्दों पर टीएमसी प्रमुख और राज्य की मुख्यंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

पीएम ने मसूद अजहर का नाम लेकर ममता पर साधा निशाना

पीएम ने मसूद अजहर का नाम लेकर ममता पर साधा निशाना

रैली में पीएम मोदी ने पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को यूएन की ओर से ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने पर कहा है कि इसे सुनकर देशवासियों को खुशी हुई लेकिन क्या किसी ने दीदी को देश की तारीफ करते हुए सुना क्या? हो सकता है दीदी डरती हों कि अगर मसूद अजहर पर कुछ बोल दिया तो उनके वोटबैंक पर खतरा न आ जाए। पीएम ने कहा कि यहां आज मां सरस्वती की पूजा करने पर भी रोक लगाई जा रही है।

पीएम बोले-अहंकार इतना ज्यादा की बात नहीं की

इसके अलावा पीएम मोदी ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आए फानी तूफान को लेकर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्पीड ब्रेकर दीदी ने चक्रवात पर भी राजनीति की कोशिश की। फानी के बाद मैंने ममता दीदी से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन दीदी का अहंकार इतना ज्यादा है कि उन्होंने मुझसे बात नहीं की। पीएम ने कहा कि मैं इंतजार करते रहा कि दीदी मुझे वापस फोन करेंगी लेकिन उन्होंने नहीं किया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ममता बनर्जी दो दिन के बाद पश्चिम बंगाल के चंद्रकोण में चुनावी कार्यक्रम के लिए जा रही थीं , इसी दौरान कुछ भाजपा समर्थक सड़क पर उनके काफिले के रास्ते में जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी अचानक से ममता बनर्जी ने अपने ड्राइवर को कार रोकने के लिए कहा और वह वहां कार से उतर कर नारे लगा रहे लोगों पर बिफर गईं। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप लोग मेरे धैर्य की परीक्षा मत लीजिए और लक्ष्मण रेखा को पार मत कीजिए।

यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल की तमलुक सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+