PM मोदी की लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन से बात, अहम वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लक्जमबर्ग के पीएम ल्यूक फ्रीडेन के साथ अहम मीटिंग की। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने बदले वैश्विक परिस्थितियों को बीच अहम मुद्दों पर चर्चा की। लक्जमबर्ग के पीएम से बात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत ने बातचीत में लक्जमबर्ग के साथ व्यापार, निवेश, वित्तीय सेवाओं और औद्योगिक विनिर्माण के क्षेत्रों सहित भारत-लक्ज़मबर्ग संबंधों को गहरा और मजबूत करने की प्रतिबद्धता फिर से दोहराई है।

पीएम मोदी ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद लक्जमबर्ग के साथ भारत के मजबूत संबंधों को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन जी से अच्छी बातचीत हुई...व्यापार, निवेश, वित्तीय सेवाओं और औद्योगिक विनिर्माण के क्षेत्रों सहित भारत-लक्जमबर्ग संबंधों को गहरा और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। लोकतंत्र के रूप में, हम क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता का समर्थन करते हैं।"

PM Modi and Luke Frieden

लक्जमबर्ग के पीएम फ्रीडेन ने यूक्रेन में संघर्ष समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि पीएम फ्रीडेन ने संघर्ष की खात्मे और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाल करने में भारत की भूमिका की सराहना की।

पिछले हफ्ते पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के पीएम से हुई बात
इससे पहले पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान लक्सन ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। PMO ने एक बयान में कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत-न्यूजीलैंड रिलेशन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं।

इस दौरान पीएम ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने व्यापार, आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, एजुकेशन और स्पेस समेत विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+