कई राज्यों में भूकंप के झटकों के बाद PM मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात, लिया जायजा
नई दिल्ली। सोमवार की देर रात बिहार, पश्चिम बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई। बिहार और बंगाल के अलावा असम और सिक्किम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र भारत-भूटान बॉर्डर था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पीएम मोदी भूकंप वाले राज्यों का जायजा ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने सभी प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की है। भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने बिहार, असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से बातचीत की। वह सभी चार प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया। पीएम मोदी से बात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो अपने क्षेत्र में भूकंप से किसी प्रकार के हुए नुकसान का बिना देरी किए आकलन करा लें और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें।
क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है, इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत, वर्गों में बंटी हुई है, जिन्हें टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह से हिलती रहती हैं लेकिन जब ये बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप आ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications