4 करोड़ में बिकने वाला मोदी का सूट गिनीज बुक में शामिल
नई दिल्ली। देश के राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा बटोरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट को दुनिया के सबसे महंगे बिके सूट के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सूट अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा के दौरान पहना था। इस सूट की खासियत यह थी कि इसपर प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखा हुआ था।
सूट पर मचा था खूब सियासी हल्ला
इस सूट को लेकर सियासी गलियारों में खूब हल्ला मचा। विरोधी दलों के नेताओं ने कहा कि इस सूट को बनवाने में करीब 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। हालांकि बाद में इस सूट की नीलामी की गई।
नीलामी में सूट को गुजरात में हीरों के एक कारोबारी लालजी पटेल ने करीब चार करोड़, 31 लाख रुपए में खरीदा था। सूट की नीलामी 10 लाख रुपए से शुरू हुई थी।
और भी हैं रिकॉर्ड मोदी के नाम
अब इस सूट को दुनिया में सबसे महंगे बिके सूट के तौर पर गिनीज बुक में शामिल किया गया है। इससे पहले बीते स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से किसी भी राजनेता द्वारा दिए गए सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड कायम किया था।
-
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications