पीएम मोदी के सूट की नीलामी में कीमत लगी 1 करोड़, नीलामी जारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादित सूट को आज नीलाम किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपना नाम लिखा सूट 25 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के दौरान पहना था। प्रधानमंत्री मोदी के सूट की पहली बोली 11 लाख जबकि अभी तक अधिकतम बोली 51 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।

narendra modi

प्रधानमंत्री के इस सूट सहित उनके और सामानों को आज गुजरात के सूरत में नीलाम किया जाएगा। मोदी के सामानों की नीलामी तीन दिन तक चलेगा। बताया जा रहा है कि इस सूट की नीलामी से इकट्ठा होने वाला पैसा सामाजिक संगठन को दिया जाएगा।

वहीं इस सूट की नीलामी पर कांग्रेस प्रधानमंत्री को घेरने की पूरी कोशिश में जुटी है। कांग्रेस ने कहा है कि नरेंद्र मोदी जनता के सामने सच्चाई आने के बाद छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने ये भी पूछा है कि क्या एक प्रधानमंत्री होने के उन्हें नीजी इस्तेमाल के लिए तोहफे लेने का हक है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी को अब तक देशभर के अलग अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मिले तोहफों की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी के लिए सूरत में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। आज से शुरू हो रहे इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी को मिले 455 तोहफों को नीलामी के लिए रखा गया है। नीलामी से प्राप्त धन को गंगा सफाई अभियान में लगाया जाएगा। इसके अलावा इस प्रदर्शनी में गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल को मिले तोहफे भी रखे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+