न्यूजीलैंड हुए आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी, आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं
नई दिल्ली। शुक्रवार को न्यूजीलैंड सबसे खतरनाक आतंकी हमले का शिकार हुआ। क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों अल नूर और लिनवुड में एक के बाद एक कर दो आतंकी हमले किए गए। इस आतंकी हमले में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है। नमाज कर रहे लोगों को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न ने इसे सुनियोजित आतंकी हमला करार दिया है। वहीं इस आतंकी हमले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को खत लिखकर मुश्किल की घड़ी में उनका साथ देने का वादा किया है।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में हुए इस आतंकी हमले के पीछे दक्षिणपंथी आस्ट्रेलियाई नागरिक शामिल था। पुलिस ने इस घटना के बाद 4 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी के दौरान मस्जिद में कई लोग हताहत हुए हैं। जिस दौरान ये घटना हुई वहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। हालांकि टीम के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं आई। उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications