PM Modi On Manipur: 'मणिपुर हमारे जिगर का टुकड़ा, देश मणिपुर की महिलाओं के साथ खड़ा है', हिंसा पर बोले PM मोदी

PM Modi On Manipur Issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (10 अगस्त) को मणिपुर हिंसा पर जवाब देते हुए कांग्रेस को घेरते हुए हिंसा पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि इस देश की संसद मणिपुर के लोगों के साथ है।

पीएम मोदी लोकसभा में मणिपुर हिंसा पर बोलते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर विस्तार से बताया, लेकिन इनका चर्चा का इरादा नहीं था।

PM Modi On Manipur

प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में अदालत का एक फैसला आया, जिसके बाद हिंसा का दौर शुरू हो गया। जिससे अनेक परिवारों को मुश्किल हुई। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुआ, ये अपराध माफी योग्य नहीं है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार भरपूर कोशिश कर रही है।

Recommended Video

      'मणिपुर हमारे जिगर का टुकड़ा, देश मणिपुर की महिलाओं के साथ खड़ा है', हिंसा पर बोले PM मोदी

      पीएम ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल होगी। मैं मणिपुर की महिलाओं और बेटियों सहित मणिपुर के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है।

      'मणिपुर हमारे जिगर का टुकड़ा है'

      पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मणिपुर हमारे जिगर का टुकड़ा है। देश के लोग राज्य की महिलाओं के खड़ा है। देश मणिपुर के लोगों के साथ है, मणिपुर फिर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

      'नॉर्थ-ईस्ट की समस्याओं की जननी कांग्रेस'

      अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण है, नॉर्थ-ईस्ट की समस्याओं की जननी कांग्रेस है। कांग्रेस सरकार में मणिपुर त्रस्त था, वहां की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट की प्रगति के लिए मैं लड़ रहा हूं, पूर्वोत्तर के विकास के लिए हमने काफी काम किए हैं।

      मिजोरम की घटना का किया जिक्र

      मणिपुर के साथ मिजोरम की घटना के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 5 मार्च 1966 को कांग्रेस ने अपनी वायु सेना से मिजोरम में असहाय नागरिकों पर हमला करवाया। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या यह किसी अन्य देश की वायु सेना थी। क्या मिजोरम के लोग मेरे देश के नागरिक नहीं थे? क्या उनकी सुरक्षा भारत सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी?

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+