PM मोदी ने अखिलेश को फोन कर पूछा मुलायम सिंह का हाल, कहा-मैं मदद के लिए मौजूद हूं

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई गई है। मुलायम सिंह का स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आने के बाद राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने उनके जल्द होने की कामना की है।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Health Update:PM Modi समेत कई दिग्गजों ने जाना मुलायम का हाल|वनइंडिया हिंदी*News
    PM Modi speaks to Akhilesh Yadav, enquires about Mulayam Singh Yadavs health

    सूत्रों को मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं। इससे पहले राहल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, मुलायम सिंह जी की ख़राब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

    वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह की तबियत खराब होने खबर सामने आने के बाद अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल और बेटे अर्जुन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहीं उनके परिवार को कई अन्य सदस्य गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। करीब 3 घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद देर रात अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ अस्पताल से बाहर निकले।

    वहीं मुलायम सिंह के भाई शिवपाल यादव ने कहा कि मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं। वहीं मेदांता अस्पताल के पीआरओ ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी। उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखाई दिया, तो डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। हालांकि उनकी हालत स्थिर है।

    लायम सिंह यादव बीते दो साल से बीमार चल रहे हैं। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इससे भी पहले अगस्त, 2020 में यूरिन इन्फेक्शन के बाद और इस साल पेट में दर्द के बाद भी मुलायम को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां टेस्ट रिपोर्ट में आंत में सूजन की समस्या सामने आई थी।

    वायुसेना को मिलेगा लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर का पहला बैच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देंगे यह सौगात
    इस बीच सपा समर्थक भी मेदांता अस्पताल पहुंचने लगे हैं और मुलायम सिंह के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट करते हुए लोगों से अस्पताल न आने की अपील की है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, 'नेता जी (मुलायम सिंह यादव) आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+