G-20 Summit: भेदभाव मिटाने से लेकर वैश्विक चुनौतियों तक...पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

G-20 PM Modi Speech: भारत में आज से जी-20 की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशों के राष्ट्राध्यक्ष से हाथ मिलाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दुनिया में भेदभाव मिटाने से लेकर वैश्विक चुनौतियों के मुद्दों पर चर्चा की। चलिए आपलोगों को बताते हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन 2023 की शुरुआत करते हुए कहा कि दुनिया में 'भरोसे की कमी' हो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। युद्ध ने इसको और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। नीचे पढ़ें पूरा संबोधन आसान भाषा में...

PM Modi G-20 Speech

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया से भेदभाव मिटाना होगा। यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है।

मोरक्को भूकंप पर भी बोले पीएम मोदी
G 20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ देर पहले मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति में अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है। हम उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

पीएम मोदी ने जी20 को जी21 बनाने का ऐलान किया
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 को जी21 बनाने का ऐलान किया। इस ऐलान के बाद अफ्रीकन देश के ग्रुप को भी इसमें शामिल किया गया। इसके बाद कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष, अजाली असौमानी ने G 20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+