अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी को किया फोन, रणनीतिक संबंधों और ट्रेड डील पर हुई चर्चा

PM Modi JD Vance Call: भारत और अमेरिका के रिश्तों के बीच एक बार फिर हाईलेवल बातचीत हुई है। दोनों देशों के बीच व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दों पर लगातार चर्चा चल रही है। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की।

बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत के सामने रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका की तरफ से 100 फीसदी टैरिफ की संभावित तलवार लटक रही है और दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर भी चर्चा जारी है। पीएम मोदी ने बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की और इस दौरान वेंस के परिवार के लिए खास शुभकामनाएं भी दीं। वहीं, पश्चिम एशिया में तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते के बाद हुई इस बातचीत को भी अहम माना जा रहा है।

PM Modi JD Vance Call

PM मोदी ने क्या बताया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें फोन किया था। दोनों नेताओं के बीच भारत और अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने जेडी वेंस और उनकी पत्नी को बेटे के जन्म पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने वेंस के पूरे परिवार के लिए अपनी शुभकामनाएं भी भेजीं।

ये भी पढ़ें: 'मैं बाबा बागेश्वर तो हूं नहीं', IIT दिल्ली के छात्रों से PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा? जान लीजिए पूरा मसला?

रक्षा समझौते के बाद हुई बातचीत

जेडी वेंस का फोन ऐसे समय आया है जब तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक आपसी रक्षा समझौता हुआ है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच इस समझौते को अहम माना जा रहा है। अमेरिकी पक्ष की ओर से अभी फोन पर हुई बातचीत का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है। वहीं, ईरान ने इस समझौते को सिर्फ कागज पर किया गया आश्वासन बताया है और कहा है कि इससे वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी।

रूस से तेल खरीद पर 100% टैरिफ का मुद्दा

भारत और अमेरिका के बीच बातचीत के बीच रूस से तेल खरीद का मुद्दा भी अहम बना हुआ है। अमेरिका में एक बिल को सीनेट की मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है।

इस सूची में भारत और चीन जैसे रूस के बड़े तेल खरीदार शामिल हैं। अगर यह बिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा से भी पास होकर लागू होता है, तो भारत के लिए व्यापार के मोर्चे पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि आगे अमेरिका भारत को लेकर इस प्रावधान में कोई राहत या नरमी देता है या नहीं।

ट्रेड डील पर भी जारी है बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत लगातार चल रही है। दोनों देश व्यापारिक रिश्तों को बेहतर बनाने और बाजार से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रूस से तेल खरीद और संभावित अमेरिकी टैरिफ के बीच इस ट्रेड डील को और भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच होने वाली बातचीत पर कारोबार जगत की भी नजर है।

ट्रंप के दामाद भी भारत पहुंचे

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलोस शनिवार को निजी यात्रा पर केरल के कोच्चि पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप के पति माइकल बोलोस के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपने भारत दौरे के दौरान बोलोस कोच्चि और पड़ोसी अलप्पुझा के पर्यटन स्थलों का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, उनके पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: पेपर लीक की वजह से चुनाव हार जाएगी मोदी सरकार? CVoter सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, चौंकाने वाले आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+