महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से जनता परेशान, पीएम ने सीएम उद्धव से की बात
मुंबई, 22 जुलाई: हर साल की तरह इस साल भी मानसून की बारिश महाराष्ट्र के लिए मुसीबत लेकर आई है। दो दिन पहले कई जगहों पर भूस्खलन, दीवार और मकान गिरने की घटनाएं हुई थीं, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद भी हालात गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसको देखते हुए सरकार और प्रशासन अलर्ट है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के सीएम उद्धाव ठाकरे से बात की।
Recommended Video

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम ने गुरुवार शाम उद्धव ठाकरे से बात की। साथ ही बारिश और बाढ़ को लेकर राज्य के हालात पर चर्चा की। पीएम के मुताबिक केंद्र सरकार महाराष्ट्र के हालात पर नजर बनाए हुए है। ऐसे में जो भी मदद की जरूरत होगी, वो तुरंत उपलब्ध करवाई जाएगी। बातचीत के दौरान पीएम ने सभी के सुरक्षित और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।
दो जिलों में ज्यादा नुकसान
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश का दौरा जारी है। जिस वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बेकाबू हो गई है। रत्नागिरी और रायगढ़ जिले के सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। साथ ही रत्नागिरी में एक महिला की मौत की खबर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम उद्धव ने भी एक हाईलेवल बैठक की। जिसमें आपदा प्रबंधन इकाइयों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वहीं एनडीआरएफ की दो टीमों को राज्य में भेज दिया गया है। जिसमें एक खेड़, रत्नागिरी और दूसरी पुणे से महाड, रायगढ़ में तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications