पुलवामा हमले को लेकर सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

Recommended Video

    PM Modi ने Sam Pitroda के बयान पर ट्वीट कर Congress पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। बालाकोट में एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के बयान पर सियासत तेज हो गई है। सैम पित्रोदा ने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाए जबकि ये भी कहा कि पुलवामा जैसे हमले होते रहते हैं। इस बयान पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला है और कहा है कि विपक्ष हमारे सुरक्षाबलों का बार-बार अपमान करता है।

    'सेना का अपमान कर पाक नेशनल डे मनाने की शूरुआत हो गई'

    'सेना का अपमान कर पाक नेशनल डे मनाने की शूरुआत हो गई'

    पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा के बयान पर ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा, 'विपक्ष हमारे सुरक्षाबलों का बार-बार अपमान करता है। मैं अपने साथी भारतीयों से अपील करता हूं कि विपक्षी नेताओं से उनके बयानों को लेकर सवाल करें। उन्हें बताएं कि 130 करोड़ भारतीय विपक्ष को उनकी हरकतों के लिए माफ नहीं करेंगे और ना भूलेंगे। भारत अपनी सेनाओं के साथ मजबूती से खड़ा है।' पीएम मोदी ने इस ट्वीट के साथ 'जनता माफ नहीं करेगी' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

    'विपक्ष बार-बार फौजों का अपमान करता है'

    एक और ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा, ' कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे भरोसेमंद सलाहकार और मार्गदर्शक ने आज मान लिया जो देश के लोग पहले से जानते हैं- कांग्रेस आतंकियों को जवाब देने के लिए तैयार नहीं थी। ये नया भारत है, हम आतंकियों को उनकी भाषा में ही जवाब देंगे।' पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के सबसे विश्वसनीय सलाहकार ने भारतीय सेना का अपमान कर कांग्रेस की तरफ से पाक नेशनल डे पर उत्सव की शुरुआत की है, ये शर्म की बात है।

    रामगोपाल यादव के बयान को बताया शहीदों का अपमान

    सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान पर पीएम मोदी ने निशाना साधा और कहा कि रामगोपाल यादव जैसे वरिष्ठ नेता का निंदनीय बयान उन सभी का अपमान है जिन्होंने कश्मीर की रक्षा में अपनी जान दी है। यह हमारे शहीदों के परिवारों को अपमानित करने वाला है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने कहा था, 'अगर वायुसेना ने 300 आतंकियों को मारा तो ठीक है लेकिन मैं बस ये कह रहा हूं कि आप मुझे कुछ और तथ्य देकर इसे साबित कर सकते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+