पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज- जो एक परिवार की पूजा कर रहे हैं, वे लोकतंत्र को कभी पूजा नहीं कर सकते
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोलते हुए देश के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि जो एक परिवार की पूजा करते हैं, वे लोकतंत्र की पूजा कभी नहीं कर सकते। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में हर दिन 27 किमी हाईवे का निर्माण कर रही है। एनडीए सरकार ने 4 सालों में देश को सही दिशा में ले जाने का काम किया है।

एक परिवार की पूजा करने वाले कभी लोकतंत्र की पूजा नहीं कर सकते। ये सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली देश की सेना के साहस को भी नकारते हैं। जब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत की तारीफ करती हैं, तो ये उन्हें भी डंडा लेकर दौड़ पड़ते हैं।
मोदी ने जनसभा को कहा, 'वंशवाद की राजनीति करने वाले लोग सोचते हैं कि सबकुछ एक मजाक है। मुझे कभी नहीं पता था कि वे मोदी का विरोध करने के लिए देश के विकास का भी विरोध करने बैठ जाएंगे। उनके लिए उनका परिवार देश है और मेरे लिए मेरा देश ही मेरे परिवार,।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में नए हाईवे के निर्माण के लिए पिछले चार साल में 3 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि चार साल पहले एक दिन में 12 किमी हाईवे बनती थी, लेकिन हमारी सरकार में 27 किमी रोजाना निर्माण हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications