बुद्ध पूर्णिमा के समारोह में पीएम मोदी लेंगे हिस्सा, कोरोना वारियर्स को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। देशभर में फैले कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा समारोह में भाग लेंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। पीएमओ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संघ के सहयोग से संस्कृति मंत्रालय दुनिया भर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुखों की भागीदारी के साथ एक आभासी प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित कर रहा है जिसमें पीएम मोदी भी भाग लेंगे।

प्रर्थना समारोह की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक समारोह में सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम भाषण देंगे। यह आयोजन कोरोना वायरस पीड़ितों के सम्मान और COVID-19 के खिलाफ जंग में महामारी से सीधी लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान समारोह को बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर, सारनाथ में मूलगंधा कुटी विहार, नेपाल के पवित्र गार्डन लुंबिनी, कुशीनगर में परिनिर्वाण स्तूप, पवित्र और ऐतिहासिक अनुराधनापीठ में रूणवेली महा सेवा से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Prime Minister Narendra Modi shall be delivering the keynote address in the morning. The event is being organised in honour of the victims and the frontline warriors of #COVID19: Prime Minister's Office #BuddhaPurnima https://t.co/crX1Ypk42U
— ANI (@ANI) May 6, 2020
पीएम के साथ होंगे ये मंत्री
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लंका, बौधनाथ, स्वायंभु, नेपाल में नमो स्तूप के अलावा अन्य लोकप्रिय बौद्ध स्थल से भी प्रर्थना समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री और युवा मामले और खेल किरेन रिजिजू भी भाग लेंगे। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा को ट्रिपल धन्य दिवस के रूप में और गौतम बुद्ध के जन्म दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। प्रर्थना समारोह में बुद्ध के ज्ञान और महा परिनिर्वाण की चर्चा होगी।

पीएम मोदी राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे
इस बीच पीएम मोदी राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे और कोरोना संकट में महामारी से लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के सम्मान मे भी देश को संदेश देंगे। गौरतलब है कि बुद्ध पूर्णिमा पीएम मोदी के लिए भी बेहद खास है। पिछले साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार खत्म करने के बाद पीएम मोदी उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर ध्यान लगाने के लिए गुफा पहुंचे थे जहां उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर साधना की थी।
{quiz_85}
यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने शराब के बढ़े दामों को लेकर केजरीवाल सरकार पर कसा तंज, बोले मजबूरी का फायदा उठाना ठीक नहीं












Click it and Unblock the Notifications