पीएम ने मांगा सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का आंकड़ा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए सरकारी नौकरियों में उनकी भागेदारी का आंकड़ा मांगा है। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि दो हफ्ते के भीतर पीएम मोदी ने सरकारी नौकरियों में मुस्लिमों की भागीदारी का आंकड़ा मांगा है।

नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि पीएम सरकारी नौकरियों के अलावा फौज में मुसलमानों के अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के कितने कर्मचारी काम करते हैं इस बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। पीएम मोदी इस बात की जानकारी हासिल करना चाहते हैं कि मुस्लिमों के कम प्रतिनिधित्व के पीछे की वजह क्या है। नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि मुसलमानों के पिछड़ेपन की वजह कांग्रेस है।
उन्होंने कहा कि जितना ध्यान मुसलमानों पर देना चाहिए था उतना कांग्रेस सरकार ने नहीं दिया है। आपको बता दें के दो दशक से भी अधिक समय तक नजमा हेपतुल्ला कांग्रेस की नेता रह चुकी हैं। 2005 में राजिंदर सच्चर की कमेटी ने जो रिपोर्ट पेश की थी उसके अनुसार ब्युरोक्रैसी में सिर्फ 2.5 फीसदी मुसलमान ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications