पीएम मोदी बोले, पानी की कमी गुजरात के लिए चिंता का विषय
लिमखेड़ा, गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 66 वें जन्मदिन के मौके पर गुजरात के लिमखेड़ा में जनजातीय समाज के लिए कई नई स्कीमों का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब गुजरात बन रहा था तो लोग प्रश्न गुजरात के विकास को लेकर प्रश्न उठाते थे। पर आज हम देख सकते हैं कि गुजरात विकास के मामले में कहां पहुंच गया है।
उन्होंने इस समय गुजरात की प्रमुख समस्या पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि पानी की कमी आज भी गुजरात के लिए एक चिंता का विषय है। ऐसे समय में जब काफी खूब पानी बरसा पर हम उस पानी को संरक्षण करने में समर्थ नहीं हुए।
उन्होंने कहा कि आज सबका साथ-सबका विकास का नारा हर जगह गूंज रहा है। मोदी बोले कि मैं जानता हूं कि यहां के किसान बहुत ही कुशल हैं। अब किसान कुछ नया कर रहे हैं और उनमें सीखने की क्षमता भी खूब बढ़ी है।
आज के दिन मैं बहुत खुश हूं कि जनजातीय समाज के भाई-बहन मेरे साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा उम्मीद करता हूं कि गुजरात हमेशा नई ऊंचाईयों को छुएगा।












Click it and Unblock the Notifications