पाकिस्तान एक लड़ाई से सुधरने वाला नहीं, अभी और वक्त लगेगा: पीएम मोदी
Recommended Video

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान एक लड़ाई से सुधरने वाला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यह जरुरी हो गया था कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर जो राजनीतिक पार्टियां या लोग सवाल खड़े कर रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

पीएम मोदी ने कहा, 'पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए भारत पूरी कोशिश करेगा, लेकिन एक लड़ाई से पाकिस्तान सुधर जाएगा, ये सोचना में बहुत बड़ी गलती होगी। पाकिस्तान को सुधरने में अभी और वक्त लगेगा।' पीएम मोदी ने कहा कि उरी अटैक ने उनको भीतर तक झकझोर कर रख दिया था और वे बहुत गुस्से में थे। उन्होंने आगे कहा कि वे उस वक्त केरल गए थे और वे इस घटना का जिक्र करने से अपने आप को रोक नहीं सके थे।
पीएम मोदी ने कहा कि चाहे वो सर्जिकल स्ट्राइक हो या दूसरे किसी स्तर पर लड़ाई, पाकिस्तान में आतंकवाद रोकने के लिए भारत सरकार काम कर रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता करने के लिए भारत तैयार है, लेकिन यह भी चिंता का विषय है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी मुल्क में सीमा पार से आतंकवाद को तो प्रमोट नहीं कर रहे हैं।
बता दें कि सिंतबर 2016 में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसपैठ कर उरी में सेना पर अटैक कर दिया था, जिसमें 20 जवान शहीद हुए थे। इस अटैक का जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी के जवान और अलग-अलग स्पेशल फोर्स के जवानों को जम्मू कश्मीर के सीमा पार से दुश्मनों के ठिकानों को निशानों बनाने के लिए तैनात किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications