PM Modi: कर्नाटक में पीएम मोदी बोले- 'मांड्या के ढाई लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में भेजे गए पैसे'
कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने यहां किसानों की समस्याओं का जिक्र किया और बताया कि किसानों की छोटी-छोटी समस्या दूर करके ही भाजपा उनकी समस्या का समाधान कर रही है।

Karnataka News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के मंड्या पहुंचे हैं, यहां राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस क्रम में उन्होंने अपने भाषण में कहा कि, किसानों की छोटी-छोटी समस्या दूर करके ही भाजपा उनकी समस्या का समाधान कर रही है। मांड्या के भी ढाई लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं।
मांड्या में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
मंड्या में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, '2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब के समय में उन्होंने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जो पैसा गरीब के विकास के लिए था उसके हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है।'
बेंगलुरु और मैसूर दोनों ही कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि, आज मैसूरु-कुशलनगर 4 लेन हाईवे का भी शिलान्यास हुआ, यह सभी प्रोजेक्ट विकास के रास्ते में एक नई दिशा देंगे। इसके लिए आप सभी को बेहद बधाई। उन्होंने कहा कि, बेंगलुरु और मैसूर दोनों ही कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं, एक को तकनीक तो दूसरे को संस्कृति के रूप में जाना जाता है, दोनों ही आधुनिक भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मांड्या और हुबली-धारवाड़ में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कर्नाटक का दौरा किया। यहां यहां लगभग 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 8,480 करोड़ रुपये की लागत से बने महत्वाकांक्षी 10-लेन बेंगलुरु- मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है। बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद अब यात्री तीन घंटे की दूरी महज 75 मिनट में तय कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- मांड्या में पीएम मोदी ने किया भव्य रोड शो, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
Recommended Video

सामाजिक आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
कर्नाटक में 118 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से जुड़ी इस परियोजना को लगभग आठ हजार 480 करोड़ रुपए की कुल लागत से तैयार किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा ही, साथ ही समय और ईंधन दोनों की भी बचत होगी।












Click it and Unblock the Notifications