आप लोगों के संघर्ष और एकता ने बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दी: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों की तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है, इसी तरह अगले कुछ दिनों में भी अनुशासन दिखाना है।

pm Modi says invoking BR Ambedkar Your efforts exemplify what is meant by the phrase We the People of India

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, 'मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है। एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। हमारे संविधान में जिस We the People of India की शक्ति की बात कही गई है, वो यही तो है।' पीएम मोदी ने कहा, 'बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर, हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन,ये संकल्प, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।'

Recommended Video

    PM Modi : Lockdown Extended 3 May, 3 मई तक Flight, Train Canceled | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

    पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए लॉकडाउन पूरे देश में 3 मई तक बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सभी को अनुशासन दिखाना है और अपने घरों से बाहर नहीं निकलना है। पीएम मोदी ने साथ ही ये भी कहा कि 20 अप्रैल तक हर जिले, हर राज्य का मूल्यांकन किया जाएगा, इसके बाद ही छूट तय होगी। जहां कोरोना के मामलों में कमी आती है वहां कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है।

    पीएम मोदी ने कहा कि हमें हॉटस्पॉट को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी, नए हॉटस्पॉट का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+